क्राइमसिवनी

रिश्ते को किया कलंकित: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Seoni 09 June 2025
सिवनी यशो:-थाना बंडोल क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी को उसके ही रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब नाबालिग को गर्भवती होने की जानकारी मिली, तब उसने अपने दादा के साथ महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

विश्वास को तोड़ा रिश्ते ने

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सागर निवासी सतीश उईके, जो पीडि़ता का रिश्तेदार बताया जा रहा है, ने बातचीत के बहाने किशोरी के साथ गलत हरकत की। पिता की दूसरी शादी के बाद बच्ची मानसिक रूप से असुरक्षित थी और घटना को लेकर चुप रही। गर्भवती होने के बाद उसने साहस दिखाते हुए अपने दादा को पूरी बात बताई और थाने पहुंची।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं डीएसपी श्री प्रदीप वाल्मिकी के निर्देशन में महिला थाना सिवनी की टीम ने आरोपी सतीश उईके को गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

बेटियों को चुप न रहने दें

यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, समाज के लिए चेतावनी है। जब भरोसे की दीवारों में दरार पड़ती है, तब बेटियाँ सबसे अधिक टूटती हैं। ‘दैनिक यशोन्नतिÓ अपील करता है कि-
बेटियों को खुलकर बोलने का साहस दें,  घर के भीतर के रिश्तों को भी सतर्क निगाहों से देखें , ऐसे मामलों में पुलिस को तुरंत सूचित करें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!