मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

NEET-2026 परीक्षार्थियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा विशेष मेमू ट्रेन, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच

परीक्षा देने जाने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

NEET 2026 स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे की विशेष सुविधा, छिंदवाड़ा-इतवारी स्पेशल मेमू ट्रेन 21 जून को चलेगी

Chhindwara 19 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष यात्री सुविधाओं की घोषणा की है।

परीक्षा अवधि के दौरान संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष मेमू ट्रेन संचालित करने के साथ ही 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

21 जून को चलेगी छिंदवाड़ा-इतवारी विशेष मेमू ट्रेन

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08823 छिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल का संचालन 21 जून 2026 को किया जाएगा।

यह विशेष ट्रेन छिंदवाड़ा से शाम 6 बजे (18:00 बजे) रवाना होकर विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 10:50 बजे (22:50 बजे) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्टेशन पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

विशेष ट्रेन शिकारपुर, लिंगा, बिसापुर कलां, उमरानाला, भंडारकुंड, कुकराखापा, मोहंपानी माल, भीमालगुंडी, घडेला, देवी हाल्ट, रामकोना, सौसर, बर्दी हाल्ट, लोधीखेड़ा, पारडसिंगा, सावंगा, केलोद, सावनेर, मालेगांव व्येंकु, पाटन सावंगी, पिपला, खापरीखेड़ा और कोराड़ी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इन विशेष रेल सेवाओं का लाभ उठाते हुए समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचें और परीक्षा में शामिल हों। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी देखकर ही यात्रा प्रारंभ करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button