Tue, 20 Oct 2026 | 08:01:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

good morning thoughts: रहना इसी दुनियाँ में हो, तो इन तथ्यों को याद रखें

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 22, 2024 12:34 am / Post views : 149

good morning thoughts: रहना इसी दुनियाँ में हो, तो इन तथ्यों को याद रखें
शेयर करें:
आकर्षक, हँसमुख व्यक्तित्व एक अमूल्य जीवन निधि ही नहीं बल्कि शक्ति और सफलता के आकाँक्षियों के लिए नितान्त अनिवार्य आवश्यकता है।       देखने में गन्दा और अस्वस्थ व्यक्ति आचार व्यवहार में भी प्रायः वैसा ही होता है। कोई भी व्यक्ति इतना गरीब नहीं हो सकता, कि वह साफ-सुथरा न रह सके या ढंँग के कपड़े न पहन सके। इसमें कपड़ों के सस्ते या महंँगे होने का प्रश्न नहीं है, अपितु उनके पहनने के ढंँग और तरीकों का सवाल ही प्रमुख है। स्वच्छता का प्रभाव चरित्र, शरीर व मन तथा कार्य कुशलता और आत्म-सम्मान पर बहुत अधिक पड़ता है। स्वस्थ और स्वच्छ शरीर तथा स्वच्छ मन में गहरा और निकट का संबंध है। जिसमें एक ही कमी है, उसमें दूसरे का अभाव स्वाभाविक है। किसी सुसंस्कृत व्यक्ति को पहचानने के लक्षण स्पष्ट हैं, वह अपने को भुलाकर दूसरों का ख्याल रखता है, वह यथाशक्ति दूसरों की मदद करता है और हर तरह के संग-साथ में अपने शिष्टाचार से पहचान लिया जाता है। विनम्र लोग प्रसन्न भी रहते हैं। चिड़चिड़ेपन और क्रोधी प्रकृति का प्रभाव सबसे पहले स्वास्थ्य पर पड़ता है। आत्मविश्वास की कमी, हीनता की भावना के कारण ऐसी कई आदतें बन जाती है, जिनके कारण व्यवहार अटपटा लगे लगता है, जैसे तुनक-मिजाजी, व्यंग्य करने की आदत, हाथ मलते रहना, उंँगलियों से उलझते रहना आदि। चालढाल में चुस्ती और साफ उत्तर देने वाले व्यक्ति में सतर्कता और उज्जवल व्यक्तित्व की झलक मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति अपना नाम सम्मान के साथ सुनकर प्रसन्न होता है। किसी की सम्मति को ठुकराकर आप उसकी सम्मति का ही विरोध नहीं कर रहे, बल्कि सम्मति देने वाले के स्वाभिमान और व्यक्तित्व पर, उसकी इमानदारी पर भी हमला कर रहे हैं। किसी से कोई काम कराने का संसार में केवल एक ही उपाय है और वह है दूसरे मनुष्य को उस काम को करने की आवश्यकता का अनुभव कराना। प्रत्येक व्यक्ति प्रशंसा पसन्द करता है। दूसरों की प्रशंसा करने की आदत डालिए और उसमें कंजूसी मत बरतिये। लोगों में उत्साह भरने की अपनी योग्यता ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी सम्पत्ति है। मनुष्य के भीतर जो कुछ ही भी सर्वोत्तम है, उसका विकास प्रशंसा और प्रोत्साहन द्वारा ही किया जा सकता है। गुणग्राहिता हृदय से निकलती है और चापलूसी दांँतों से। गुणग्राहिता निस्वार्थ होती है और चापलूसी स्वार्थमय।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष