Thu, 22 Oct 2026 | 01:34:58 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

महाशिवरात्रि पर छपारा में शिवभक्ति का महापर्व

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 14, 2026 11:04 am / Post views : 261

महाशिवरात्रि पर छपारा में शिवभक्ति का महापर्व
शेयर करें:

🕉️ महाशिवरात्रि परसजीव झांकियों संग निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात, उज्जैन तर्ज पर महाकाल पालकी बनेगी आकर्षण छपारा में शिवभक्ति का महापर्व

सजीव झांकियों संग निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात, उज्जैन तर्ज पर महाकाल पालकी बनेगी आकर्षण

छपारा |

पूर्व वर्षों की परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व छपारा नगर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा पर्व को दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को शाम 5 बजे नगर के ताकिया वार्ड स्थित सुभाष ग्राउंड से शंकर मढ़िया तक भगवान शिव की प्रतीकात्मक बारात सजीव झांकियों, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकाली जाएगी। शिव बारात में अघोरी की टोली विशेष आकर्षण रहेगी। वहीं इस वर्ष उज्जैन की तर्ज पर बाबा महाकाल की सवारी – पालकी को नगर की हनुमान सेना के युवा अपने कंधों पर उठाएंगे, जो आस्था और शक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के समस्त शिवालयों एवं मंदिरों का रंग-रोगन, आकर्षक साज-सज्जा एवं भव्य रोशनी से श्रृंगार किया गया है। पूरा नगर शिवमय वातावरण में डूब चुका है।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर पुण्यलाभ अर्जित करें और महाशिवरात्रि पर्व को भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।

🙏 हर-हर महादेव 🙏