Tue, 20 Oct 2026 | 09:09:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

छींदा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ मां दुर्गा विसर्जन समारोह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 04, 2025 04:06 pm / Post views : 460

छींदा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ मां दुर्गा विसर्जन समारोह
शेयर करें:
Seoni 04 October 2025 केवलारी यशो :- सिवनी जिले की केवलारी तहसील के समीपस्थ ग्राम छींदा में शारदीय नवरात्र पर्व 2025 भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी तीन स्थानों पर मातारानी की स्थापना की गई — जिनमें प्रमुख रूप से बाजार चौक और पुलिस चौकी के सामने विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

भक्तिभाव से हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन

02 अक्टूबर को नवरात्रि के समापन उपरांत 3 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति और ग्रामवासियों ने माता रानी की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के रूप में पूरे ग्राम का भ्रमण कराया। ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों से गूंजते वातावरण में श्रद्धालुओं ने माता रानी को आभार और भावपूर्ण विदाई दी। भक्ति, आस्था और भावनाओं से भरी यह यात्रा देर शाम तक चली।

5 अक्टूबर को होगा मां महाकाली का विसर्जन

ग्राम के सिद्ध स्थल गौठान मढ़ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में स्थापित मां महाकाली की प्रतिमा का विसर्जन 5 अक्टूबर 2025 को संपन्न होगा। इस अवसर पर दुर्गा समिति, ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

पूरे नवरात्र में गूंजती रही भक्ति की स्वर-लहरियां

नवरात्र पर्व के दौरान ग्राम छींदा के दुर्गा मंदिर और खैरमाई मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तों ने मां जगदम्बा से अपने परिवार, ग्राम, समाज और राष्ट्र के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की। पूरे ग्राम में इन नौ दिनों तक आस्था, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। प्रदीप राय, छींदा संवाददाता 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष