Tue, 20 Oct 2026 | 11:39:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

विधायक दिनेश राय मुनमुन का सराहनीय प्रयास, नववर्ष पर निकलेगी एक रैली बनी सहमति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 23, 2025 08:54 pm / Post views : 350

विधायक दिनेश राय मुनमुन का सराहनीय प्रयास, नववर्ष पर निकलेगी एक रैली बनी सहमति
शेयर करें:
Seoni 23 March 2025 सिवनी यशो:- हिन्दु नव वर्ष पर प्रतिवर्ष भव्यता के साथ नगर में रैली का आयोजन किया जाता है । आयोजित होने वाली रैली में नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में सहभागिता करते है परंतु इस वर्ष रैली का आयोजन नगर के दो अलग - अलग स्थानों से किये जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से बैठको का दौर चल रहा था । प्रारंभ में तो रैली दो स्थानों से निकलना बहुत सामान्य प्रतीत हो रहा था परंतु सोशल मीडिया में दो रैली निकालने वाले दोनों पक्षों द्वारा जिस प्रकार की बयान बाजी की गयी और विवाद खड़ा किया वह स्थिती सामान्य नहीं रही। पर्व की गरिमा और लोक शांति बनाये रखने के बेहतर समन्वय वाले प्रयासों की आवश्यकता महसूस की जाने लगी थी आम जनता हिन्दु नव वर्ष की रैली को गरिमा के साथ निकालने के पक्षधर रहे और वे समाज के नेतृत्व कर्ताओं से हस्तक्षेप की अपेक्षा जता रहे थे । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनभावनाओं के अनुरूप गत शनिवार को दोनों रैलियों से संबंधित व्यक्तियों से चर्चा की और दोनों पक्षो से आपसी सहमति के बनाकर हिन्दु नववर्ष की रैली को गरिमापूर्ण बनाये रखने के लिये समझाईश दी । जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने आपसी सहमति बनाकर रैली एक ही स्थान से निकालने का निर्णय ले लिया है । चर्चाओं के अनुसार यह रैली एक ही स्थान से निकलेगी और दोनों पक्ष के लोग नववर्ष की इस रैली को भव्यता प्रदान करने के लिये सक्रिय है, ऐसी स्थिती में स्थान बड़ा और सुविधाजनक रखा जाये इस बता पर भी विचार हुआ है । जानकारी के अनुसार रैली निकालने के लिये कुछ स्थानों का सुझाव दोनो पक्ष के व्यक्तियों द्वारा दिया गया है । सुझाये गये स्थानों में से कौन सा स्थान उपयुक्त होगा इस बात का विचार समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठकर सुनिश्चित करने पर आम सहमति बनी है । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा दोनों पक्षों को एक साथ बैठालकर बनायी गयी सहमति से आमजनता में सुखद प्रतिक्रिया है और कहा जा रहा है कि इससे नगर में शांति और दोनो पक्षों के बीच निर्मित तनाव समाप्त होगा जो पर्व की गरिमा को अनुकूलता प्रदान करेगा ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष