Fri, 13 Nov 2026 | 07:11:26 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

यज्ञ सामाजिक एकता व पर्यावरण चेतना का प्रतीक: नकुलनाथ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 20, 2025 10:46 pm / Post views : 283

यज्ञ सामाजिक एकता व पर्यावरण चेतना का प्रतीक: नकुलनाथ
शेयर करें:

यज्ञ शाला की परिक्रमा व श्री कनक बिहारी  महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए,  251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित हुए नकुलनाथ

Chhindwara 20 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई विधानसभा क्षेत्र के चांद ब्लॉक की पावन भूमि लोनीकला में चल रहे 251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित हुए धर्मानुरागी पूर्व सांसद नकुलनाथ ने सर्वप्रथम यज्ञ शाला की परिक्रमा कर विधि विधान से पूजा, अर्चना कर सभी के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। साकेतवासी यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री कनक बिहारी दास जी महाराज की प्रतिमा स्थापना एवं 251 कुण्डीय श्री सीताराम महायज्ञ में सम्मिलित हुए नकुलनाथ ने श्री कनक बिहारी जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया साथ ही उपस्थित श्रद्धालुजनों से भेंट की। आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल हुए  नकुलनाथ ने धार्मिक अनुष्ठान के महत्व पर जोर दिया और यज्ञ आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए समिति को बधाई दी।
 उन्होंने कहा कि यह भूमि श्री कनक बिहारी दास जी महाराज के तप, तपश्या व अनुष्ठानों से पावन हुई है जिसका महत्व जिले का प्रत्येक श्रद्धालु भक्तजन जानते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यज्ञ समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। यज्ञ केवल धार्मिक चेतना नहीं बल्कि सामाजिक एकता व पर्यावरण चेतना का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से साकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह होता है। उन्होंने अंत में पुन: यज्ञ शाला व श्री कनक बिहारी जी महाराज को नमन किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें