Wed, 21 Oct 2026 | 04:24:30 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भगवान कृष्ण को अपना मन अर्पण कर दो वह पवित्र मखान जैसा हो जायेगा - निर्विकल्प स्वरूप

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 22, 2024 05:14 pm / Post views : 155

भगवान कृष्ण को अपना मन अर्पण कर दो वह पवित्र मखान जैसा हो जायेगा - निर्विकल्प स्वरूप
शेयर करें:
सिवनी यशो:- हमारा मन माखन है और इस मन रूपी माखन को श्री कृष्ण कन्हैया चुरा लेते हैं, इस सृष्टि के रचयिता जगदीश हैं संपूर्ण ऐश्वर्यों की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी उनकी दासी हैं । उक्ताशय की बात जैतपुर में चल रही कथा में आज पूज्यपाद ब्रह्मचारी जी (Brahmachari Shri Nirvikalp Swaroop Ji Maharaj) ने भगवान कृष्ण के द्वारा माखन चोरी लीला के आध्यात्मिक रहस्य की व्याख्या करते हुए आगे कहा कि गोपियों ने कृष्ण के मन को चुरा लिया है इसलिए भगवान कृष्ण माखन रूपी मन को चुराते हैं भगवान को मन अर्पण करने से क्या होता है इस प्रश्न का उत्तर देते हुए पूज्यपाद ब्रह्मचारी जी ने कहा कि यदि भगवान को अपना मन अर्पण किया जाए तो इसमें बुरे विचार नहीं और जैसे पारसमणी के स्पर्श से मालिन लोहा भी सोना बन जाता है इस प्रकार हमारा कलुषित मन भी भगवान का सानिध्य पाकर निर्बल एवं दोष रहित हो जाता है कृष्ण को चौराग्यगण्य अर्थात चोरों का सरदार भी विद्वान लोग कहते हैं वह गोपियों का चीर हरण करते हैं इस प्रसंग में पूज्यपाद ब्रह्मचारी जी ने कहा कि मदन मोहन श्री कृष्ण मन की अनेक वृत्ति रूपी गोपियों के, आशा रूपी यमुना में वासना रूपी वस्त्रो का हरण करते हैं मदन मोहन सदन तन मे छुपे बंसी बजाते हैं जिसमें ना तो मन हो और ना ही मोह हो वही मोहन है जो हमारे हृदय में छुपकर वंशी बजाते हुए अपनी ओर आकर्षित करते हैं भगवान से मिलने के लिए। भगवान और हमारे बीच वासना रूपी पर्दा हटाना पड़ेगा गोवर्धन लीला की आध्यात्मिक रहस्यात्मक चर्चा करते हुए गुरुदेव ने कहा कि गौ शब्द का अर्थ ज्ञान भक्ति इंद्रिय होता है जो ज्ञान भक्ति और इंद्रियों के द्वारा भगवान की ओर ले जाता है या भगवान से मिलना है वह गोवर्धन है गोवर्धन लीला के पश्चात स्वर्ग की कामधेनु ने ब्रज में आकर अपने दूध से कृष्ण का अभिषेक किया तभी से कृष्ण का एक नाम गोविंद हुआ उसका अर्थ है इंद्रियों एवं गौ को रक्षित करें वह गोविंद है। सत्संग के दौरान ब्रह्मचारी जी ने कहा कि हमारे शरीर की इंद्रिया नाक कान आँख मुहँ मन इत्यादि से ना चाहते हुए भी कचरा आ ही जाता है सत्संग से मन के विचारों का कचरा साफ होता है नियमित सत्संग रूपी झाड़ू से गंदे विचारों की सफाई जरूरी है, स्वछता से लक्ष्मी आती है और विचारों में स्वछता ना हो तो उनकी बडी बहन दरिद्रता आ जाती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष