Mon, 19 Oct 2026 | 04:11:26 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

अपने पूज्य की सेवा की जाती है, दान श्रेष्ठ को दिया जाता है - निर्विकल्प स्वरूप जी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 23, 2024 12:37 am / Post views : 171

अपने पूज्य की सेवा की जाती है, दान श्रेष्ठ को दिया जाता है - निर्विकल्प स्वरूप जी
शेयर करें:
सिवनी यशो:- अपने से पूज्य को दया और दान नहीं दिया जाता, माता-पिता और गुरु को दान नही, इन की सेवा की जाती है, दान ब्राम्हण को दिया जाता है, क्योंकि वह श्रेष्ठ हैं ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने ये बाते आज जैतपुर में चल रही भागवत कथा के विश्राम दिवस में श्रद्धालुओ को बताते हए कहा कि सदाचारी ब्राह्मणों को दान करना चाहिए, दुराचारी को दान करोगे तो धन भी नष्ट और पुण्य भी नहीं मिलेगा। इसी प्रकार कन्या एक रत्न है, वह भी सबसे श्रेष्ठ रत्न है, इसीलिए कन्या दान से बढ़कर ओर कोई दान नहीं माना गया है। भगवान श्री कृष्ण पर झूँठा कलंक क्यों लगा था इस बात को स्पष्ट करते हुए ब्रह्मचारी जी ने कहा बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का जो चंद्रमा है उसका दर्शन कर लिया था। इसीलिए भगवान श्री कृष्ण को चोरी का कलंक लगा था। आदि शंकराचार्य जी ने मठामनाय महानुशासन मे लिखा है, झगड़े का मूल है ये संपत्ति, इसीलिए बहुत सावधानी रखना चाहिए, संपत्ति कमाइये, बहुत इक_ी कीजिये मगर वो कहीं आपकी शांति भंग न कर दे उसका भी ध्यान रखना चाहिए। आदमी संपत्ति क्यों कामाता है, सुख शांति के लिए। कहीं संपत्ति आपका सुख, चैन न छीन ले। इसीलिए बहुत सावधान रहना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में ब्रह्मचारी जी कहा कि आज मानव कामचार, कामवात, कामभक्ष्य में लगा है अर्थात वह मनमाना आचरण कर रहा है, कुछ भी अनर्गल बाते बोल रहा है, अभक्ष्य भोजन कर रहा है जबकि उसे शास्त्रचार याने शास्त्रानुसार आचरण, शास्त्रवात याने शास्त्रों के अनुसार संयमित और अच्छा बोलना चाहिए और शास्त्र भक्ष्य याने शास्त्रों के अनुसार जो खाने योग्य है उसी वस्तु को भोजन में शामिल करना चाहिए आज मानव मनमानी कर रहा है जबकि उसे सनातनी हिन्दू होने के नाते शास्त्रों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। ब्रह्मचारी जी ने वर्तमान परिवेश पर चुटकी लेते हुए कहा कि आजकल अवसरवादी भी बहुत हो गये है, पार्टी में रहते हुए अपने मुखिया के गुण गाते रहते है और मन की नहीं होती तो पार्टी बदल लेते है और जिसके कभी गुण गाते नहीं थकते थे उसकी आलोचना करना प्रमुख कार्य हो जाता है। पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज ने सप्त दिवसीय कथा के निर्विघ्न संपन्न होने पर सबसे पहले अपने पूज्य गुरुदेव भगवान ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य जी को इसका पूरा श्रेय दिया, साथ ही उपस्थित श्रोता गण , आयोजक परिवार एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहायोग करने वाले भगवत प्रेमीयों को शुभाशीष दिया साथ ही जिले प्रिंट और इलेक्टानिक मीडिया विशेष रूप से उन अखबारों के प्रतिनिधियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने प्रतिदिन की कथा को अपने अखबारों में स्थान दे प्रकाशित किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष