Mon, 19 Oct 2026 | 05:20:50 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

बकरीद  शांति और सौहार्द के साथ मनाने पुलिस ने किया ग्रामीणों से जनसंवाद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 31, 2025 11:13 pm / Post views : 162

बकरीद  शांति और सौहार्द के साथ मनाने पुलिस ने किया ग्रामीणों से जनसंवाद
शेयर करें:

उपद्रवियों पर इनाम की घोषणा

Seoni 31 May 2025 छपारा यशो:- गत दिवस आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर, छपारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कड़वी और ग्राम चंडी में एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के उद्देश्य से की गई थी। छपारा पुलिस द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में एसडीओपी लखनादौन पुलिस अपूर्व भलावी, छपारा नगर निरिक्षक खेमेंद्र कुमार जैतवार सहित वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणजनों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और सभी को त्यौहार को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने की समझाईश दी।दोनों गांवों में गुरुवार दोपहर हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से गोवंश से संबंधित किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने पर जोर दिया। यह स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे किसी अपराध में लिप्त पाया जाता है या उसे करने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। सिवनी जिला पुलिस अधीक्षक और जिला दंडाधिकारी सिवनी द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को जो गोवंश से संबंधित अपराधों के बारे में सूचना देगा, उसे 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और समुदाय में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। यह जनसंवाद कार्यक्रम दर्शाता है कि स्थानीय प्रशासन त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष