Tue, 20 Oct 2026 | 07:24:01 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

नारियल वाले केसरी नंदन हनुमान मंदिर से नारियल हटाने के आदेश का विरोध:

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 10, 2026 01:11 am / Post views : 104

नारियल वाले केसरी नंदन हनुमान मंदिर से नारियल हटाने के आदेश का विरोध:
शेयर करें:
छिन्दवाड़ा यशो : - रेलवे स्टेशन रोड तिलक मार्केट में स्थित सुप्रसिद्ध श्री केसरी नंदन (नारियल वाले) हनुमान मंदिर परिसर की दीवारों पर श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत के रूप में बांधे गए नारियलों को हटाने के प्रशासनिक आदेश के विरोध में आज मंदिर ट्रस्ट और भारी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं का आक्रोश फूट पड़ा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी एसडीएम छिन्दवाड़ा द्वारा जारी इस आदेश के विरोध में आज मंगलवार 9 जून को समस्त श्रद्धालुओं और ट्रस्ट के सदस्यों और धार्मिक संगठनों ने सैकड़ों की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट गेट पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

इस दौरान विरोध दर्ज कराते हुए आक्रोशित श्रद्धालुओं ने जमकर नारेबाजी की ओर कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट के सामने बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन से इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की।

वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ी है आस्था

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का कहना है कि श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर में मन्नत पूरी होने पर नारियल की तोरण बनाकर मंदिर की दीवारों पर बांधने की वर्षों पुरानी धार्मिक और पारंपरिक प्रथा है। इसी अनूठी और अद्वितीय आस्था के कारण यह मंदिर पूरे क्षेत्र और दूर-दूर तक “नारियल वाले हनुमान मंदिर” के नाम से सुप्रसिद्ध है।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

प्रशासन द्वारा इन नारियलों को हटाकर अन्यत्र रखने का आदेश देना करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, परंपरा और धार्मिक संस्कृति पर सीधा कुठाराघात है। इससे समस्त सनातनियों की भावनाएं अत्यधिक आहत हुई हैं। हम अपनी धार्मिक संस्कृति और आस्था के प्रतीकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

आदेश निरस्त करने की मांग

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रबुद्ध नागरिकों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं और बरसों पुरानी इस धार्मिक परंपरा का सम्मान करते हुए इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए ताकि क्षेत्र की सुख-शांति और धार्मिक सौहार्द बना रहे। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया तो वे अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें