प्रात: 06 बजे मंगलाचरण, गणेश पूजन से प्रारंभ होगा, धार्मिक आयोजन
सिवनी यशो:- शनिधाम नागपुर रोड सीलादेही पलारी पहाड़ी में आगामी 06 जून गुरूवार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती पर शनिदेव का विशेष पूजन ब्रह्म मुहूर्त में महंत रामपुरी जी महाराज सर्वाहार श्री शनिधाम ट्रस्ट की उपस्थिती में विद्वान पंडित नीरज तिवारी एवं शिव प्रसाद मिश्रा द्वारा प्रात: 06 बजे मंगलाचरण, गणेश पूजन से प्रारंभ होगा, सूर्योदय के पश्चात श्रीशनि ध्वजारोहण होगा प्रात: 7:30 से शनिदवे का अभिषेक एवं प्रात: 11:00 बजे से शनि पूजन हवन सहित अन्य धार्मिक कार्य किये जायेंगे । अपरान्ह 4:00 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया जायेगा । शनिधाम शनि टेकरी में प्रात: से धार्मिक आयोजन की श्रंखला में रात्रि के समय भजन संध्या का शानदार भक्तिमय आयोजन किया जायेगा ।