Sat, 24 Oct 2026 | 12:57:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय छिंदवाड़ा के वार्डों में उतरा निगम अमला, सफाई-पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा छिंदवाड़ा में महापौर-कमिश्नर आमने-सामने, धरने की चेतावनी वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय रोहित झारिया की मौत दहशत में ग्रामीण; खेतों में खड़ी फसलों पर मंडराया खतरा व्यापम उत्तीर्ण शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के प्रकरण में 10 न्यायालयीन त्रुटियां दूर करने की मांग छिंदा में खेल मैदान और पार्क निर्माण की मांग, सड़क पर खेलने को मजबूर बच्चे नल-जल योजना के कुएं के पास प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं सिंचाई मोटरें, गर्मी में पेयजल संकट की आशंका वारासिवनी में 25 अक्टूबर को सजेगी सुरों की महफिल, विनोद राठौड़–चांदनी मुखर्जी और अब्दुल शेख मचाएंगे धूम कांग्रेस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद आंखों से काजल चुरा ले गई भाजपा, अब रणनीति फेल होने पर एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा! प्रदेशभर में गूंज, 23 वर्षों की परंपरा ने रचा भव्यता का नया अध्याय

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज का सिवनी प्रथम नगर आगमन आज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 20, 2024 09:29 pm / Post views : 315

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज का सिवनी प्रथम नगर आगमन आज
शेयर करें:

शोभायात्रा, पादुका पूजन, धर्मोपदेश एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन

सिवनी यशो:- शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज का प्रथम सिवनी आगमन गुरूपूर्णिमा पर्व 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को हो रहा है । गुरू भक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा उनके आगमन पर भव्य तैयारियाँ की गयी है । महाराजश्री के नगर से शिष्य मंडल उत्साहित है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है । 21 जुलाई को महाराजश्री की शोभायात्रा प्रात: 11 बजे मठ मंदिर से प्रारंभ होगी । जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये बाहुबली लाँन पहुँचेगी । शोभायत्रा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा, ढीमरी मुहल्ला से दुर्गा चौक, नेहरू रोड से शुक्रवारी, बरघाट रोड गणेश मंदिर से गांधी भवन सिंधिया चौक से बाहुबली राशि लाँन पहुँचकर शोभायात्रा धर्म सभा में बदल जायेगी । जहाँ शिष्य मंडल एवं श्रद्धालु पूज्य शंकराचार्य जी का पादुका पूजन करेंगे । पादुका पूजन के पश्चात महाराजश्री उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे । महाराजश्री बाहुबली लाँन में ही रात्रि 9 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे ।