Tue, 20 Oct 2026 | 11:12:08 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

श्री नर्मदेश्वर मंदिर में सावन की धूम: भक्ति और आस्था का केंद्र

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 17, 2025 06:33 pm / Post views : 423

श्री नर्मदेश्वर मंदिर में सावन की धूम: भक्ति और आस्था का केंद्र
शेयर करें:
सिवनी 17 जुलाई 2025 सिवनी यशो:- पवित्र  सावन माह में श्री नर्मदेश्वर मंदिर में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार है और सावन माह के दौरान विविध धार्मिक आयोजन नित्य हो रहे है । [caption id="attachment_32419" align="alignnone" width="300"]श्री नर्मदेश्वर मंदिर में सावन की धूम श्री नर्मदेश्वर मंदिर में सावन की धूम[/caption]

मंदिर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम:

प्रतिदिन: शाम 5:00 बजे प्रदोष काल में सामूहिक रुद्राभिषेक और शाम 7:30 बजे दिव्य श्रृंगार आरती का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक सोमवार: विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। प्रत्येक शनिवार: शाम को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

सिद्ध रूद्राक्ष का होगा वितरण

श्रवण मास के चतुर्थ सोमवार को सिद्ध किए हुए रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालु भी रुद्राभिषेक करवाने के लिए मंदिर के पुजारी पं. प्रीतम शर्मा जी से संपर्क कर सकतें। इस अवसर पर, मंदिर की साज-सज्जा में महिला मंडल और युवाओं ने मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे पूरा वातावरण शिवमय बन गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सावन के प्रत्येक दिन मंदिर प्रांगण में विशेष सजावट और लाइटिंग की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभूति प्राप्त हो रही है। श्री नर्मदेश्वर मंदिर का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु भोलेनाथ के दर्शन कर धर्म लाभ कमाएं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष