Wed, 21 Oct 2026 | 04:41:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सीलादेही पहाड़ी में विराजित हुई मां अन्नपूर्णा, पूर्णिमा तक चलेगा महोत्सव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2024 07:35 pm / Post views : 190

सीलादेही पहाड़ी में विराजित हुई मां अन्नपूर्णा, पूर्णिमा तक चलेगा महोत्सव
शेयर करें:
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय से नागपुर रोड़ में खैरी हाईवे से लगभग दो किलोमीटर दूर सीलादेही पहाड़ी में मां वैष्णो देवी विराजमान है। इस पहाड़ी में स्थापित वैष्णदेवी मंदिर के पास प्रतिवर्ष अनुसार धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा पूर्ण विधि विधान के स्थापित की गई है। 29 अक्टूबर को धनतेरस से प्रारंभ हुआ मां अन्नपूर्णा महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। मां अन्नपूर्णा का प्रतिदिन विशेष पूजन कर भोग लगाया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। आयोजन समिति ने बताया कि पहाड़ी में विराजित मां वैष्णदेवी व मां अन्नपूर्णा के दर्शन करने प्रतिदिन भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 10 नंवबर को आंवला नवमीं के पर्व पर मां अन्नपूर्णा का विशेष पूजन होगा। एकादशी के दिन भी प्रकांड पडितों की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया जाएगा। सीलादेही मां वैष्णोदेवी समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा के विशेष पूजन कर 56 भोजन अर्पित करने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के पूजारी से संपर्क कर पूजन में शामिल हो सकते हैं।

पहाड़ी पर पौधरोपण किया

समिति द्वारा पहाड़ी पर आंवले के 100 से अधिक पौधे लगाए थे। जो अब वृक्ष के रूप में तब्दील हो गए हैं। इसी कारण यहां आंवला नवमी पर महिलाएं परिवार सहित पूजन अर्चन करने पहुंचती हैं। 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां अन्नपूर्णा को छप्पन भोग अर्पण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे आंवला नवमी पर मंदिर परिसर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर सकते हैं। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष