मध्यप्रदेशसिवनी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सिवनी पुलिस का “सम्मान व सृजन” अभियान

एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स को मिला आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य पर फोकस का संदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस | सिवनी पुलिस की प्रेरणादायी पहल

Seoni 24 January 2026
सिवनी यशो:- राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सिवनी पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।
“सम्मान व सृजन” अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने
एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स को आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति फोकस का संदेश दिया।                       रक्षित केंद्र सिवनी में हुए इस आयोजन में छात्र–छात्राओं को न केवल प्रेरणादायी मार्गदर्शन मिला,
बल्कि सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट कर उनके बौद्धिक विकास को भी प्रोत्साहित किया गया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सिवनी पुलिस सम्मान व सृजन कार्यक्रम में छात्राओं को मार्गदर्शन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रक्षित केंद्र सिवनी में आयोजित “सम्मान व सृजन” कार्यक्रम में एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता।

भोपाल पुलिस मुख्यालय के अभियान के तहत आयोजन

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा किशोर–किशोरियों के लिए संचालित अभियान
“सम्मान व सृजन” की गतिविधियों के अंतर्गत रक्षित केंद्र सिवनी में
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा,

पुलिस उप अधीक्षक (अजाक) श्रीमती श्रद्धा सोनकर,

नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परते,

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन वासनिक,

रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू एवं

नगर निरीक्षक सतीश तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।

“जो सफलता मेहनत से मिलती है, वही शाश्वत होती है”

— पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता

युवाओं को दिए सफलता के चार मूल मंत्र

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने एनएसएस वालेंटियर्स,
एनसीसी कैडेट्स, सृजन स्कूल एवं दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए
आत्मअनुशासन, आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति फोकस
को जीवन में सफलता के चार मूल सूत्र बताया।

उन्होंने विभिन्न उदाहरणों एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को
खुश रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

अभियान की रूपरेखा पर एएसपी ने डाला प्रकाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने
“सम्मान व सृजन” अभियान के उद्देश्य,

स्वरूप एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अन्य अतिथियों ने भी अपने अनुभव साझा कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को
समसामयिकी एवं सामान्य ज्ञान की उपयोगी पुस्तकें भेंट की गईं,
जिससे विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को प्रोत्साहन मिला।

संचालन एवं आयोजन में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम का सफल संचालन कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक
ओमेश्वर ठाकरे द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार
जितेंद्र रावतकर,

गौरव मर्सकोले सहित पुलिस स्टाफ एवं

स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।

एनसीसी अधिकारी ने जताया आभार

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन वासनिक ने
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों,

कैडेट्स एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

विशेष:
“सम्मान व सृजन” अभियान युवाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भविष्य की ओर
प्रेरित करने की सिवनी पुलिस की निरंतर एवं सार्थक पहल है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!