राज्य सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान
ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल द्वारा अंतराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा एवं राज्य सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान, 120 खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान
Seoni 27 January 2025
सिवनी यशो:- ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट द्वारा 25 जनवरी, दिन शनिवार को सेलुआ से बरघाट उत्कृष्ट विद्यालय तक वाहन रैली एवं उत्कृष्ट विद्यालय से आदर्श लॉन तक पैदल रैली का आयोजन अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतिभागियों एवं राज्य सेवा परीक्षा में बरघाट विधानसभा से चयनित प्रतिभाओं के सम्मान में भव्य रैली एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश सिंह राजपूत ने बताया कि पालकगण एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से भव्य रैली का आयोजन एवं आदर्श लॉन बरघाट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया एवं विकासखंड के सभी खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए खेलों एवं प्रतिभाओं के महत्व को समझाया। जगह जगह पर रैली का स्वागत तिलक, फूल, माला एवं अल्पाहार के साथ किया गया। गुरुकुल प्राचार्य ज्योति सिंह राजपूत ने कहा ऐसे आयोजन बरघाट की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक होंगे। पालकों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल मर्सकोले, विधायक बरघाट, सम्माननीय अथितिगण श्रीमति इमरता साहू, अध्यक्ष, नगर परिषद, बरघाट, श्रीमती गोमती ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि, श्रीमति आभा राहंगडाले अध्यक्ष, जनपद पंचायत, बरघाट, श्रीमति ममता अनिल पाठक, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, डॉ श्यामसिंह कुमरे जी पूर्व कलेक्टर सहित अन्य की उपस्थिति रही। समारोह में ललित गठरे एसडीओपी, मोहनीश बेस टी आई, हेमंत राहंगडाले मंडल अध्यक्ष, विवेक बिसेन पूर्व मंडल अध्यक्ष, असंत उइके पार्षद, अजय त्रिवेदी, अंशुल पवांर, कराटे कोच सिंहान ओंकार कश्यप, आशीष दीक्षित, सुनील ठाकुर, खेल प्रशिक्षक सभी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेलुआ से जिला शिक्षा अधिकारी एस. एस. कुमरे, आर पी पाटिल सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय, सेलुआ जनशिक्षक एवं प्राथमिक शाला स्टॉफ एवं बच्चों द्वारा किया गया। रैली का स्वागत पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोडिय़ा, बम्होड़ी सरपंच, संदीप सहारे होटल वीरा, आरिफ खान, पिंडरई ग्रामवासी, अशफाक अंसारी शिक्षक, पंचायत बोरी, बरघाट नगरवासी एवं पालकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विष्णु प्रसाद साहू, अनिरुद्ध तिवारी, निषाद खान एवं गुरुकुल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।







