WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

रामेश्वरम प्रसाद ट्राफी में रेस्ट ऑफ़ एम पी बी टीम ने भोपाल को हराकर खिताब पर किया कब्जा

इस टीम में जबलपुर संभाग से एक मात्र प्लेयर सिवनी के फैज ने किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी यशो:- इंदौर में आयोजित रामेश्वरम प्रसाद ट्राफी में रेस्ट ऑफ़ एम पी बी टीम ने भोपाल को हराकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम में जबलपुर संभाग की तरफ से सिर्फ एक खिलाड़ी सिवनी के फैज कबीर शामिल थे। इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित सीरीज में रेस्ट ऑफ़ एम पी “ए” रेस्ट ऑफ़ एम पी ‘बीÓ टीम और कन्माडियर ट्रॉफी विजेता टीम भोपाल के मध्य मैच हुए। सीरीज में रेस्ट ऑफ़ एम पी “बी” की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रामेश्वरम ट्राफी अपने नाम किया। सीरीज में रेस्ट ऑफ़ एम पी ‘बीÓ टीम की तरफ से खेलते हुए प्रिंस कुमार ने 130 रन की पारी भी खेला वही उन्होंने आखरी मैच में 06 विकेट भी झटके। टीम में जबलपुर संभाग की तरफ से सिवनी के फैज कबीर शामिल थे जिन्होंने पूरी सीरीज में नई बॉल फेंकते हुए 51 ओवरों में 24 ओवर मेडन फेंके जिसमे उन्होंने 84 रन देकर 02 विकेट भी झटके। फैज कबीर ने दो खिलाडिय़ों को रन आउट किया वही उन्होंने एक कैच भी पकड़ा। फैज कबीर ने बल्लेबाजी करते हुए दो मैच में 23 रन का योगदान भी दिया।
इंदौर में आयोजित रामेश्वरम प्रसाद ट्रॉफी प्रतियोगिता में फैज कबीर के द्वारा किफायती गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजकुमार पप्पू खुराना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दत्त दीक्षित, सचिव शाहिद नजीर, अधिवक्ता पंकज शर्मा, जयराज सिंह सेंगर, जय श्रीवास्तव, राकेश जैन, प्रदीप नखाते, बंटी सराठे, गोंची नागलकर, शुभम तिवारी, बंटी बिसेन सहित जिला क्रिकेट संघ के समस्त सदस्यों के अलावा अखिलेश खेड़ीकर, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, अरूण यादव, नफीस खान, कलाम खान, आसिफ पटेल, जोएब खान, नानू पंजवानी, आनंद पंजवानी, रमाकांत राय, आकाश सेंगर, शेखर कर्वेती, सुधीर ठाकुर सहित क्रिकेट प्रेमीयों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। उल्लेखनीय है कि फैज कबीर एम.सी.ए. एकेड़मी के खिलाड़ी है जो उदय पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!