मध्यप्रदेश

5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाओं का परिणाम घोषित: 79.63% व 74.98% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Bhopal 20 June 2025

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा शुक्रवार को कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड पैटर्न पुनः परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया गया। घोषित परिणामों में कक्षा 5वीं में 79.63% और कक्षा 8वीं में 74.98% विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षार्थी अपना परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं। साथ ही, विद्यालय प्रमुखों को भी अपनी शाला के विद्यार्थियों का परिणाम पोर्टल पर देखने की सुविधा दी गई है।

पुनः परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2025 तक किया गया था, जिसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

  • कक्षा 5वीं के कुल 86,764 विद्यार्थी

  • कक्षा 8वीं के कुल 1,24,695 विद्यार्थी उपस्थित हुए।

इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहाँ से 22,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं जांचकर पोर्टल पर ऑनलाइन अंक दर्ज किए।

राज्य शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने पुनः परीक्षा में भी सफलता प्राप्त नहीं की है, उनके लिए विशेष मार्गदर्शन की योजना बनाई जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!