मंडलामध्यप्रदेश

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण हुआ

Mandla 13 March 2025
मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने माह फरवरी में अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी यादव, जिला कोषालय अधिकारअखिलेश नेटी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए गए हैं उनमें बीईओ कार्यालय बिछिया शिवकुमार कार्तिकेय, सीईओ जनपद पंचायत कार्यालय घुघरी नफीस अहमद, बीईओ कार्यालय घुघरी दीपकचंद्र वर्मा, बीईओ कार्यालय बिछिया झंगलू लाल बल्को, बीईटो कार्यालय मंडला जगदीश प्रसाद झारिया, अरूण तिवारी, मोतीलाल यादव, ओमप्रकाश हरदहा, सहायक संचालक उद्यान मंडला राजकुमार ठाकुर, बीईओ कार्यालय नैनपुर भुवनेश्वर प्रसाद सिंगरहा, डीएफओ उत्पादन मंडला रमेश कुमार साहू, बीईओ कार्यालय मवई रायसिंह धुर्वे, रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला विजेन्द्र कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मंडला उदय प्रभाकर कावले, बीईओ कार्यालय नारायणगंज पहलसिंह मरावी, सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज चिमनलाल गुरडे, रजिस्ट्रार कार्यालय मंडला जामुन सिंह उलाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग मंडला श्रीमती रेखा शुक्ला एवं श्रीमती सुनिता तिवारी, भूमि संरक्षण विभाग मंडलाश्याम कुमार रजक शामिल हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!