सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रेम नारायण बारेश्वा कांग्रेस में हुए शामिल
कमलनाथ व नकुलनाथ ने दिलाई सदस्यता, कांग्रेस परिवार में हुआ स्वागत
सिवनी यशो:- ई.एफ.ए. स्कूल के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रेम नारायण बारेश्वा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें कांग्रेस की सदस्यता राष्ट्रीय नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने निज निवास छिंदवाड़ा में दिलाई।
बताया गया कि श्री बारेश्वा की कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पिछले काफी समय से बातचीत चल रही थी, जो अब औपचारिक रूप से संपन्न हुई।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंत्री सुखदेव पांसा, विधायकगण, सिवनी जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, बृजेश बघेल, विपिन यादव, समित मिश्रा, राजेश माना ठाकुर, कपिल खान, शारिक खान, समीर, जाशीन खान सहित मंडला जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं तेंदूपत्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सरजू प्रसाद तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिला संगठन सचिव एवं पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद झरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पूर्व जिला संगठन मंत्री धर्मेश तिवारी, जनपद सदस्य बीरबल परते, एनएसयूआई के युवा नेता अभिषेक शर्मा ‘बाबू’ एवं नवाब खान भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सदस्यता ग्रहण के दौरान कमलनाथ ने कहा कि “आपकी लगन और मेहनत को देखते हुए हमें विश्वास है कि आप कांग्रेस के सभी नेताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा युवा कार्यकर्ताओं को भी आपके मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।”
श्री प्रेम नारायण बारेश्वा के कांग्रेस में शामिल होने पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।



