मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

कमिश्नर एवं आईजी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज सिवनी की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिवनी यशो:-  संभागायुक्त अभय वर्मा (Commissioner Abhay Verma) एवं पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनिल सिंह कुशवाहा(Inspector General of Police Jabalpur Anil Singh Kushwaha)की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित मेडिकल कॉलेज सिवनी सभाकक्ष में किया गया। बैठक में मेडिकल कॉलेज के संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजन अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश निषेध करने, अध्यनरत बच्चों एवं स्टॉफ को पहचान पत्र जारी किए जाने, विभिन्न चिन्हांकित स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था तथा सीसी टीव्ही मॉनिटरिंग बढ़ाने संबंधी निर्देश दिए गए।
 इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्थित ड्यूटी लगाते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त श्री वर्मा ने बालक एवं बालिक छात्रावास की वार्डन को बच्चों से सतत सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए साथ ही उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने डीन तथा वार्डन को रात्रिकाल में हॉस्टल का निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain), पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता (District Superintendent of Police Sunil Kumar Mehta), अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन रवि सिहाग, डीन डॉ परवेज सिद्दीकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button