WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

ऋषिका जायसवाल ने सीबीआई में बारहवीं में किया 89.6 प्रतिशत अर्जित

सिवनी 12 मई 2023
सिवनी यशो:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ष्टक्चस्श्व) ने कक्षा 12 वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। इस घोषित परीक्षा परिणाम में बरघाट नगर की बेटी ऋषिका जायसवाल ने हयूमिनिटी ग्रुप (आर्ट संकाय) से 89.6 प्रतिशत अंक से ए प्लस ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऋषिका ने हायर सेकेंडरी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय छिंदवाड़ा क्रमांक -1 से की है जबकि हाईस्कूल तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सिवनी से अर्जित की है।
ऋषिका बरघाट के नगर पुर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल व पार्षद श्रीमती निधि जायसवाल की सुपुत्री हैं। ऋषिका का मुख्य लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाना है। इसी लक्ष्य को लेकर कक्षा ग्यारहवीं में सिवनी केन्द्रीय विद्यालय में हयूमिनिटी नहीं होने? के कारण सिवनी प्राचार्य सीबी धोटे के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय छिंदवाड़ा 1 मेें हयूमिनिटी से हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई की । ऋषिका बेटी को मिली यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत एवं लगन का नतीजा है। उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कक्षा बारहवीं की यह परीक्षा उसने बिना कोचिंग क्लास किए, केन्द्रीय विद्यालय सिवनी के प्राचार्य व शिक्षकगणों के दिशा-निर्देश मे व केन्द्रीय विद्यालय छिंदवाड़ा 1 के शिक्षको व मेरे मित्रो की सहायता से सेल्फ स्टडी की बदौलत हासिल की है, बेटी ने मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता, परिवार विद्यालय और बरघाट का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित किया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!