सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी को 9.82 करोड़ की दो सड़कों की सौगात, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जताया आभार

मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्य योजना के तहत स्वीकृत हुए दो बीटी मार्ग; बिहीरिया और बखारी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

सिवनी को 9.82 करोड़ की दो सड़कों की सौगात, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जताया आभार

Seoni 30 August 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में दो महत्वपूर्ण बीटी मार्गों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्य योजना के अंतर्गत लगभग 9.82 करोड़ रुपये (982 लाख) की लागत से बनने वाले इन दोनों मार्गों की स्वीकृति पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा मार्ग निर्माण की मांग की जा रही थी। जनभावनाओं को देखते हुए उन्होंने इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था, जिसके बाद शासन स्तर पर दोनों मार्गों को स्वीकृति मिली है।

इन दो मार्गों का होगा निर्माण

स्वीकृति के तहत सिवनी विधानसभा क्षेत्र में निम्न दो बीटी मार्गों का निर्माण किया जाएगा—

  • एनएच-44 से ग्राम बिहीरिया बीटी मार्ग — लंबाई 1.55 किलोमीटर
  • ग्राम बखारी बस्ती से बखारी पंचायत पहुंच मार्ग — लंबाई 1.50 किलोमीटर

दोनों मार्गों के निर्माण पर कुल लगभग 9 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत आएगी।

लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे मांग

बिहीरिया और बखारी क्षेत्र के ग्रामीण इन मार्गों के निर्माण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। खराब एवं असुविधाजनक आवागमन के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मार्गों की स्वीकृति के बाद अब क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं और बाजारों तक पहुंच में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए सिवनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण जैसे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ विकास की गति को भी बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

नक्सल की बंदूक से विकास की बुलंद आवाज तक… बोंदारी पहुंचे CM, 100 गांवों के लिए 225 करोड़ का ऐलान

मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर आज रवाना होगी विशेष ट्रेन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिंटन कोर्ट में दिखा जोश, बुजुर्गों और गृहणियों ने भी आजमाया हुनर

https://www.patrika.com/bhopal-news/seoni-balaghat-fourlane-highway-construction-3458-crore-budget-20859388

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button