मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ऐसा क्या बोले जीतू पटवारी, और भाजपा क्यों भड़की पूरी खबर देखे यहाँ

मीना बिसेन और सांसद भारती पारधी ने जताई कड़ी आपत्ति

ऐसा क्या बोले जीतू पटवारी, और भाजपा क्यों भड़की पूरी खबर देखे यहाँ

Seoni 26 August 2025

सिवनी यशो:- आ बैल मुझे मार” वाली कहावत एक बार फिर कांग्रेस पर चरितार्थ हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के उस बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है,

जिसमें उन्होंने कहा था – “महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर देश में कहीं पीती हैं तो मप्र की महिलाएं पीती हैं।”

इस बयान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया,

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी,

सहित पूरे प्रदेश में पीसीसी के अध्यक्ष के विरोध में भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और अनेक स्थानों में पुतल जलाये जा रहे है ।

जीतू पटवारी के बयान के विरोध में सिवनी जिला भाजपा ने निंदा की –

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, सांसद भारती पारधी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला उइके ने इसे महिलाओं का घोर अपमान करार दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन का बयान

“हरितालिका तीज जैसे पावन पर्व पर, जब करोड़ों बहनें सात्विक श्रद्धा के साथ व्रत रख रही हैं, ऐसे समय महिलाओं को शराबी कहना न केवल बहनों का बल्कि भारतीय संस्कृति का भी अपमान है।

भाजपा के लिए महिलाएं ‘लाड़ली बहनेंÓ हैं, जबकि कांग्रेस उन्हें शराबी बताती है। मातृशक्ति इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”

सांसद भारती पारधी का हमला

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सांसद पारधी ने कहा – “यह नारी शक्ति का सीधा अपमान है। राहुल गांधी के इशारे पर जीतू पटवारी बोल रहे हैं।

कांग्रेस को देश की करोड़ों बहनों से माफी मांगनी चाहिए और जीतू पटवारी को पद से हटाना चाहिए।”

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला उइके की प्रतिक्रिया

“कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान से भरा पड़ा है।

कभी ‘टंच माल, कभी ‘सजावटी सामान और अब ‘शराबी बहन।

सवाल यह है कि क्या सोनिया और राहुल गांधी इस बयान से सहमत हैं? अगर नहीं तो माफी क्यों नहीं मांग रहे?”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!