Seoni 17 February 2026
सिवनी यशो:- जिले की पुण्यभूमि इन दिनों आध्यात्मिक चेतना से आलोकित है।
सनातन परंपरा के महान संवाहक, जगद्गुरु शंकराचार्य
स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज का सिवनी जिले में
पावन प्रवास चल रहा है।
इस दौरान वे द्वारकाधीश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के
भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारियों को
सूक्ष्मता एवं आत्मिक भाव से स्वयं देख-परख रहे हैं।

जगद्गुरु शंकराचार्य जी अपने प्रवास के दौरान
मंगलवार 17 फरवरी को कनान पिपरिया भोमा स्थित
उपाध्याय परिवार के निवास पर दिव्य आगमन हुआ।
इस अवसर पर उपाध्याय परिवार द्वारा पादुका पूजन कर
गुरु चरणों की विधिवत वंदना की गई।
इसके पश्चात आपश्री का पावन पदार्पण
पवन पुत्र व्यायाम शाला में हुआ,
जहां भक्ति-भाव से श्रद्धालुओं ने
महाराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक प्रवचन में उन्होंने धर्म मार्ग पर चलने
एवं पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
पूज्य शंकराचार्य जी ने अपने धार्मिक संबोधन में
बताया कि सहज संतोष आश्रम (सीलादेही) में
आगामी 21 फरवरी से
द्वारकाधीश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का
भव्य शुभारंभ होगा।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस
पुण्य आयोजन में सहभागी बनकर
धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
यह आयोजन ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज
की पावन स्मृति और उनकी सदइच्छा का
मूर्त रूप है।
इसे भव्य और दिव्य बनाना
हम सभी गुरु-भक्तों, श्रद्धालुओं
और जिलेवासियों का
परम कर्तव्य है।
पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज
19 फरवरी तक
सहज संतोष आश्रम में विराजमान रहेंगे।
इस अवधि में श्रद्धालु दर्शन कर
आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।




One Comment