नर्मदेश्वर मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूज्य शंकराचार्य सदानंद जी महाराज की वरद उपस्थिती, श्रद्धा सहित श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ
सिवनी 20 अप्रैल 2025
सिवनी यशो:- अनन्त श्री विभूषित पूज्यपाद द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती महाराज जी का आज सिवनी नगरागमन हुआ । स्वामी शंकराचार्य जी महाराज ने नगरागमन पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिती प्रदान करते हुये सनातन समाज को आशीर्वाद प्रदान किया । नगर के अल्प प्रवास के दौरान महाराजश्री ने बरघाट रोड स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद और आशीर्वाद दिया ।
इसके पश्चात महाराजश्री ने बस स्टैण्ड स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में अपनी वरद उपस्थिती देकर लक्ष्मीनारायण भवगवान का पूजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचनों से धन्य करते हुये कहा कि हमें अपने मूल भाव का त्याग नहीं करना चाहिये और अपनी संस्कृति तथा संस्कारों का संरक्षण करना चाहिये । उन्होंने अपने प्रवचन में धर्म मार्ग पर चलने का उपदेश देते हुये कहा कि ब्राह्मण को अपनी जाति के अनुरूप आचरण और संस्कारों का परिचय देना बहुत आवश्यक है । अपनी जाति धर्म पर स्वाभिमान सभी को रखना चाहिये अपने मूल भाव को छोडऩे से भटकाव और विकृति आती है ।
महराजश्री के दर्शन लाभ के साथ बड़ी संख्या मेंं उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मोपदेश प्राप्त किया ।
विप्र पुरोहित सेवा संगठन ने श्रीराम मंदिर में किया भगवान शंकराचार्य जी के चरण पादुका का पूजन




