छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

सामाजिक समरसता का मूल उद्देश्य समाज में भाईचारा, सद्भावना को बढ़ाना- साध्वी ज्ञानेश्वरी

जगह-जगह हुआ स्नेह यात्रा का स्वागत

सामाजिक समरसता का मूल उद्देश्य समाज में भाईचारा, सद्भावना को बढ़ाना- साध्वी ज्ञानेश्वरी - Seoni News

सिवनी यशो:- समाज के विभिन्न वर्गों में आत्मीयता का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी स्नेह यात्रा का शुभारंभ बुधवार से किया गया। 26 अगस्त तक चलने वाली इस यात्रा में प्रत्येक जिले में एक- एक संत भ्रमण कर रहें है। सिवनी जिलें में संचालित स्नेह यात्रा का शनिवार 19 अगस्त को नगर परिषद केवलारी से प्रारंभ हुई। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत के साथ ही यात्रा में शामिल ज्ञानेश्वरी साध्वी जी एवं सहयोगी साध्वी मनीषा दीदी का आमजनों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। यात्रा में सहयोगी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला एवं श्री प्रशांत तिवारी वार्ड के पार्षद , गायत्री परिवार से श्री सुरेंद्र साहू , विनोद वर्मन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री अशोक बेंद्रे शामिल रहें। जनसंवाद कार्यक्रम में ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा बताया गया की जैसे प्रकृति किसी के साथ भेदभाव नहीं करती, उसी प्रकार मानव को भी एक दूसरे से भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रकृति द्वारा जल,वायु, वन, फल, फूल आदि जिस प्रकार बिना भेदभाव के सभी को समान रूप से दिये जाते हैं,उसी प्रकार व्यक्ति को एक दूसरे से बगैर भेदभाव के सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।
रविवार 20 अगस्त को यात्रा ग्राम तिघरा, मातनपर, अमोली, रावठान, धनौरा, नाइपिपरिया, मोहगांव, घोघरीमाल, सर्रा, अगरियाखुर्द, बालपुर, ईश्वरपुर से ग्राम घंसौर पहुंचेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button