सेफ क्लिक” अभियान शुभारंभ, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता
बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर जनजागरूकता
Seoni 02 February 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से आमजन में इंटरनेट सेवाओं के सुरक्षित उपयोग को लेकर जन जागरुकता हेतु आज दिनांक 1 फरवरी से सेफ इंटरनेट डे 11 फरवरी 2025 तक की 11 दिवसीय विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम “सेफ क्लिक अभियान” प्रदेश के समस्त जिलों में प्रारंभ किया गया है। यह अभियान स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ शहरी एवम ग्रामीण अंचलों में जन जन तक साइबर अपराधों के विरुद्ध वृहद रूप से प्रचारित प्रसारित किया जावेगा।
जिला सिवनी में पुलिस अधीक्षक सिवनी आईपीएस सुनील मेहता जी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र में “सेफ क्लिक अभियान” प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 01/02/2025 को सिवनी जिला मुख्यालय पर अरुणाचल पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी में साइबर जागरूकता विषय केंद्रित “चित्रकला प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया।
दोनो ही स्कूल के बढ़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा इसमें सक्रिय सहभागीता दी गई,साइबर जागरूकता अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी गुरुदत्त शर्मा ,महिला सुरक्षा शाखा उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप वाल्मीकि,नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा पांडे एवम साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र जायसवाल द्वारा सम्पूर्ण जिला स्तर पर समस्त थाना क्षेत्रों में सेफ क्लिक अभियान को लेकर एक विशेष कार्ययोजना के तहत संचालित कराए जाने में विशेष योगदान दिया जा रहा है ।




