धर्मसिवनी

ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में साबूदाना की खिचड़ी का हुआ वितरण, गुरूवार को सुहागलों का कार्यक्रम

Seoni 02 April 2025
सिवनी यशो:- भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित आदिशक्ति ज्वालाा देवी सिद्ध पीठ आस्था और श्रद्धा का प्रमुख ऐसा केन्द्र बन गया है कि श्रद्धा भक्ति और आस्थावान इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के साथ मानसिक और आत्मिक शांति के लिये बड़़ी संख्या में विश्वास के साथ पहुँच रहे है और उनका विश्वास भी माँ ज्वाला देवी के आशीर्वाद से दृढ़़ हो रहा है । इस शक्ति पीठ में भक्ति और श्रद्धा के साथ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है । चैत्र नवरात्रि पर अनेक राज्यों के 14 जिलों से 195 मनोकामना पूर्ति ज्योति कलश स्थापित किये गये है । बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे है और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है ।

आज बुधवार को ज्वाला देवी शक्ति पीठ में फलाहारी साबूदाना की खिचड़ी का वितरण किया गया । मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गयी है कि गुरूवार 03 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से सुहागलों का कार्य किया जायेगा । सौभाग्यवती महिलाएँ निर्धारित समय में पहुँचकर कार्यक्रम में शामिल हो सकती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!