क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

साजिद खान हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा

दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, डुण्डासिवनी का निगरानी बदमाश निकला मुख्य आरोपी

सिवनी यशो:- मृतक साजिद खान की हत्या के मामले में सिवनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में यह भी सामने आया है कि हत्या का मुख्य आरोपी डुण्डासिवनी थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है, जिस पर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।
इलाज के दौरान हुई थी साजिद खान की मौत
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को साजिद खान पिता माजिद खान (उम्र 30 वर्ष), निवासी आजाद वार्ड सिवनी को मारपीट से घायल एवं संदिग्ध अवस्था में जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाने की सूचना अस्पताल द्वारा थाना कोतवाली को दी गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच में सामने आया कि घटना दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे गंज वार्ड कुचबुंदिया मोहल्ला सिवनी में हुई थी।

छेड़छाड़ के आरोप के बाद डंडों से पीट-पीटकर हत्या

जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक साजिद खान द्वारा गंज वार्ड निवासी एक युवती के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की गई थी। इसी बात को लेकर युवती के परिजन — भाई एवं रिश्ते के मामा — ने साजिद खान से विवाद किया और डंडों से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मर्ग जांच उपरांत प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर
सुरेन्द्र उर्फ कल्लू गढेवाल, पिता गयाराम गढेवाल, निवासी मानेगांव चाना, थाना डुण्डासिवनी

राधेश्याम उर्फ क्रिस मानाठाकुर, पिता कपिल मानाठाकुर, निवासी गंज वार्ड सिवनी

को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डंडों को भी जप्त किया गया है।

मुख्य आरोपी निकला निगरानी बदमाश

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र उर्फ कल्लू गढेवाल के खिलाफ पूर्व से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह थाना डुण्डासिवनी का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है, जिस पर मारपीट, नकबजनी एवं वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में
थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी,
उप निरीक्षक दयाराम शरणागत,
राहुल काकोडिया,
सउनि दिनेश रघुवंशी,
प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, नवीन तिवारी,
आरक्षक सतीश इवनाती, प्रतीक बघेल, विनय सेंगर,
संतोष साहू, सुधीर डेहरिया, प्रदीप चौधरी
एवं चालक आरक्षक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।
🛑 Crime News Note
यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट व विवेचना में सामने आए तथ्यों पर आधारित है। आरोप सिद्ध होने तक सभी आरोपी कानूनन निर्दोष माने जाएंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!