मध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ
होटल एवं किराना दुकानों से खाद्य सामग्री के लिये गये नमूने
Seoni 07 March 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के आदेश अनुसार , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपाल सिंह ठाकुर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन सिवनी द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से 6 एवं 7 मार्च 2025 को सिवनी शहर में स्थित मिड टाऊन सुपर मार्केट, राहुल किराना स्टोर बाहुबली चौक, मोर एंड मोर सुपर मार्केट, वैशाली राजपुरोहित,गुप्ता स्वीट्स, उत्तम स्वीट्स से नमूने लिए गए,चलित खाद्य प्रयोगशाला से मिठाइयों, किराना सामग्री आदि खाद्य पदार्थों के तुरंत नमूने लिए जाकर त्वरित ही जांच की गई। रीतेश गुप्ता स्वीट्स से मगज के लडडू,नमकीन सेव का नमूना,उत्तम स्वीट्स से दूध बर्फी, नमकीन का नमूना जांच हेतु लिया गया एवं राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किया गया।





