सिवनीराजनीति

बंडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने संजय ‘संजू’ बघेल

पदभार ग्रहण पर बंडोल में हुआ भव्य स्वागत

बंडोल यशो :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र ‘जीतू’ पटवारी के निर्देशन एवं प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी के अनुमोदन से प्रदेश के सभी जिलों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसी क्रम में सिवनी जिले की बंडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष संजय ‘संजू’ बघेल को नियुक्त किया गया है।

नव-नियुक्त अध्यक्ष संजय संजू बघेल का ग्राम बंडोल में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य ‘मोंटू’ भूरा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव सनोडिया की गरिमामय उपस्थिति में उन्होंने बंडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

बंडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने संजय ‘संजू’ बघेल - Seoni News

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नव-नियुक्त अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश अग्रवाल, विनोद पुरोहित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छीदामी भलावी, ओंकार राय, अनुज सक्सेना, बलराम यादव, अमित बघेल, बंधु बघेल, लोकेश जंघेला, जिला पंचायत सदस्य नितिन डहेरिया, शुभम डहेरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button