WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

शनिधाम पलारी टेकरी में सांसद एवं विधायक की उपस्थिती में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुये पौधारोपण

 

शनिधाम पलारी टेकरी में सांसद एवं विधायक की उपस्थिती में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुये पौधारोपण - Seoni News  सिवनी यशो:- 13 जुलाई को सिवनी शनिधाम पलारी टेकरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर घोषित कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान में बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की गरिमामय उपस्थिती में अनेक कार्यकत्र्ताओं एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करते हुये पौधारोपण किया। श्री सिद्ध शनिधाम पलारी पहाड़ी टेकरी पहुंचकर अतिथियों ने शनि महाराज के दर्शन, पूजन अर्चन किया, जहां पर श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट द्वारा एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया।

शनिधाम पलारी टेकरी में सांसद एवं विधायक की उपस्थिती में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुये पौधारोपण - Seoni News
इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पौधारोपण के लिये शनिधाम ट्रस्ट की प्रशंसाा करते हुये कहा कि सिवनी जिला मुख्यालय के समीप रमणीय स्थल शनिधाम में पिछले वर्षाो में भी हुये पौधारोपण सबसे अधिक सफल रहा है और यहाँ हर वर्ष होने वाले पौधारोपण को सफल बनाने में ट्रस्ट द्वारा पूरी मेहनत की जाती है । हर पौधे की नियमित देखरेख का परिणाम है कि यहाँ धार्मिक महत्व की नौ ग्रह वाटिका के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहँुचते है और वृक्षों की पूजा करते है ।
शनिधाम की हरी भरी वाटिका की सांसद श्रीमती भारती ने भी प्रशंसा की और कहा कि पहाड़ी को हरा भरा बनाने में कितनी मेहतन लगी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है उन्होंने ट्रस्ट को इस पवित्र कार्य के लिये साधुवाद दिया ।

शनिधाम पलारी टेकरी में सांसद एवं विधायक की उपस्थिती में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुये पौधारोपण - Seoni News

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, नरेन्द्र टांक, बीएल सनोडिया एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा विधायक मुनमुन एवं सांसद श्रीमती भारती पारधी का पुष्प मालाओं से स्वागत व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात नगर वन सीलादेही पहाड़ी मे वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत कर विधायक दिनेश राय ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!