मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय : अभिभावक सम्मेलन संपन्न

अभिभावकों ने रखे अपने विचार”- ”दिया सहयोग का आश्वासन, विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण की सराहना”

Seoni 01 December 2024
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी में उच्चतर कक्षाओं का अभिभावक सम्मेलन प्रसन्नता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोजन में राम किशोर सोनी, ओम प्रकाश नरेती, राम भरोस विश्वकर्मा, व्यवस्थापक नितिन जी चौघरी, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव मंचासीन रहे। मां सरस्वती एवं मॉ भारती के समक्ष दीप प्रज्जलन से आयोजन का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कृष्णमुरारी दुबे एवं अर्जुन सिंह बघेल द्वारा किया गया।

सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय : अभिभावक सम्मेलन संपन्न - Seoni News

ओमप्रकाश नरेती जनशिक्षक ने अभिभावक सम्मेलन की उपादेयता के विषय में बताते हुए इसे छात्रों के विकास में आवश्यक बताया। शिक्षक बालमुकुन्द चंद्रवंशी ने हिन्दी माध्यम से प्रदान की जाने वाली मातृभाषा शिक्षा को सर्वश्रेष्ठ बताया। अभिभावक सतेन्द्र अवस्थी ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से अपने भैया-बहिनों पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीमती संगीता राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिशु मंदिर में अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त होते है। अपने घरों में उन्हें अच्छेें संस्कार देना चाहिए। अधिकांश अभिभावकों ने मोबाइल को भैया-बहिनों की शैक्षणिक प्रगति में बाधक बताया। सभी ने इस बात के लिए आचार्य परिवार की मुक्त कंठ से सराहना की, कि उनके बच्चों पर विद्यालय में बहुत अच्छे ढंग दिया जा रहा है।

सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय : अभिभावक सम्मेलन संपन्न - Seoni News

विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में बताया कि भैया-बहिनों की सफलता में कोई कमी शेष न रहें इसलिए अभिभावकों के विचार जानने के लिए ये सम्मेलन आयोजित किया गया है। विद्यालय के शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा करते हुए श्रीमती अन्नपूर्णां सनोडिया ने अभिभावक संपर्क एवं अभिभावको के विचार को महत्व देने के लिए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। विद्यालय के व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने अपने उद्बोधन में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिरों के छात्रों के योगदान का उल्लेख करते हुए बताया कि शिशु मंदिर के शिक्षित भैया-बहिन आज समाज और राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे है। विद्यालय आचार्य परिवार की ओर से प्रकाश गुप्ता एवं कृष्णमुरारी दुबे ने अपने विचार रखे। आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम प्रकाश गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन सौ.मनीषा तिवारी ने किया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button