Sardar@150 पदयात्रा का आयोजन आज
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवा संगठनों का एकता संदेश
Sardar@150 पदयात्रा का आयोजन आज
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवा संगठनों का एकता संदेश
सिवनी, 04 नवंबर 2025
सिवनी यशो:- माय भारत (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन सिवनी के सहयोग से, जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के कुशल मार्गदर्शन में “Sardar@150 पदयात्रा” का आयोजन आज किया जा रहा है।
इस पदयात्रा का शुभारंभ सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक दिनेश राय की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
पदयात्रा का प्रारंभ गौशाला कारीरात से होकर सीलादेही, भंडारपुर, चावड़ी, पलारी मार्ग से होते हुए वैष्णो देवी धाम सीलादेही में संपन्न होगी।
यह यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण, दृढ़ नेतृत्व और जनसेवा की भावना को जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “Sardar@150” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।




One Comment