तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने जिला भाजपा कार्यालय में सर्व समाज की बैठक आज
Seoni 14 May 2025
सिवनी यशो:- भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में *राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक* कार्यक्रम के अंतर्गत 1५ मई 2025, गुरूवार को अपरान्ह 04:00 बजे तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बारापत्थर में सर्व समाज की बैठक का आयोजन किया गया है । भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक मेंं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रमुखों एवं नगर के गणमान्य जनों से विचार विमर्श कर तिरंगा यात्रा को भव्य ऐतिहासिक बनाने पर विचार किया जायेगा एवं समाज के हर वर्ग से अपील की जायेगी कि यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें ।
तैयारियों को लेकर आज गुरूवार को आयोजित बैठक मेें सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण जनपद अध्यक्ष, जिला भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण, सिवनी के पूर्व सैनिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, पेंशनर संगठनों, धार्मिक संगठनों के प्रमुख आपेक्षित है । जिला भाजपा ने सभी आपेक्षित श्रेणी से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थिती का आग्रह किया है ।



