मध्यप्रदेशसिवनी

आदिवासी कांग्रेस का जीवन सत्याग्रह आंदोलन – आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में 30 जून को धरना प्रदर्शन

Seoni 29 June 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में जिला आदिवासी कांग्रेस ने 30 जून को सिवनी में दोपहर 2 बजे जीवन सत्याग्रह आंदोलन के अंतर्गत धरना-प्रदर्शन का आयोजन करने की घोषणा की है। यह आंदोलन महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न होगा।
जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विजय उइके ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि, “प्रदेश के खातेगांव, बुरहानपुर, सिंगरौली, मंडला और उमरिया जिलों में वन विभाग एवं शासन-प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।
उन्होने बताया कि –  खातेगांव में बरसात के मौसम में आदिवासी घरों को तोड़कर बेदखल किया गया, बुरहानपुर में पट्टे निरस्त कर बेदखली की गई, सिंगरौली में आदिवासियों के घर गिराए गए, मंडला में नक्सलवाद के नाम पर निर्दोष की हत्या हुई, उमरिया में वन विभाग द्वारा अमानवीय कार्रवाई की गई।
 विज्ञप्ति में आरोप:
“यह सब सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसमें भाजपा सरकार आदिवासियों को उनके मूल अधिकारों से वंचित कर रही है। आदिवासियों का जबरन विस्थापन कर भूमि से बेदखल किया जा रहा है।  विजय उइके 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!