राजनीतिसिवनी

ग्रामीण मार्ग निर्माण की मांग पर युवा कांग्रेस के सत्याग्रह को मिली सफलता

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने जिला कलेक्टर को लगाया फोन
प्रशासन ने पांच दिवस में जमुनिया बिहिरिया एवं महुआ टोला पहुँच मार्ग के निर्माण प्रारंभ करने का दिया आश्वासन

सिवनी यशो:- सिवनी जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बिहिरिया जमुनिया एवं महुआ टोला के जर्जर हो चुके मार्ग को लेकर युवा कांग्रेस एवं ग्रामीणों द्वारा 24 घंटे का लगातार सत्याग्रह 6 जुलाई 2024 को सुबह 11: 00 बजे युवा कांग्रेस नेता ओम उपाध्याय के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया । युवा कांग्रेस ने बताया कि प्रशासन के द्वारा शीघ्र काम प्रारंभ करने का आश्वासन दिया जिसके बाद सत्याग्रह स्थागित कर दिया गया ।

ग्रामीण मार्ग निर्माण की मांग पर युवा कांग्रेस के सत्याग्रह को मिली सफलता - Seoni News

युवा कांंग्रेस ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपरोक्त पहुँच मार्ग निर्माण की मांग के लिये सत्याग्रह की घोषणा के पश्चात से ही प्रशासन आंदोलन को रोकने के लिये दबाव बनाते रहा है परंतु जब सत्याग्रह प्रारंभ हुआ तो पुलिस को सत्याग्रह स्थल भेज कर नियम कानूल का हवाल देकर दबाव बनाया गया । उसके पश्चात भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं माने वह अपनी मांग के लिए अड़े रहे और सत्याग्रह में बैठ गए उसके पश्चात आंदोलन में शामिल AICC राष्ट्रीय प्रतिनिधि राजा बघेल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Leader of Opposition Umang Singhar) एवं उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे (Deputy Leader of Opposition Hemant Katare) को मामले की जानकारी दी । मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों नेताओं ने तुरंत ही सिवनी कलेक्टर को दूरभाष से संपर्क कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया तुरंत कराने को कहा । इसके पश्चात पूरा प्रशासन दल बल के साथ आंदोलन स्थल पर पहुँचा इसके साथ ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह भी लगातार नजर बनाए हुए थे वो लगातार पल पल की जानकारी ले रहे थे ।

प्रदेश कांग्र्रेस के नेताओं ने जिला प्रशासन ने चर्चा की उसके पश्चात डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार नायब तहसीलदार थाना प्रभारी संपूर्ण प्रशासन आंदोलन स्थल पर पहुँचा और पुन: बातचीत के माध्यम से आंदोलनकारियो को बहलाता रहा लेकिन आंदोलनकारी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लिखित आश्वासन के लिए अड़े रहे तब प्रशासन को सत्याग्रहियों के सामने झुकना पड़ा और लिखित आश्वासन लिखित आश्वासन दिया की पांच दिवसों के अंदर इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा । इस आश्वासन के पश्चात आंदोलन को समाप्त किया गया ।

 

  इस आंदोलन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि राजा बघेल,लूघरवाडा सोसायटी अध्यक्ष शिव सनोडिया,युवा कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य मोंटू भूरा,युवा कांग्रेस सचिव राकेश बघेल,जिला पंचायत सदस्य नितिन डेहरिया,जिला पंचायत सदस्य रीना टेकराम बरकड़े,जनपद सदस्य रतन बरकड़े,सुनील बघेल,पूर्व सरपंच जयनाथ बघेल,कोमल सिंह बघेल,अशोक बघेल,उपसरपंच जगदीश नांदेकर,हरि चंद्रवंशी,संतोष चंद्रवंशी,जीत सिंह बघेल,वीरेंद्र बघेल,भुवनेश्वर चंद्रवंशी, श्यामलाल जंघेला एवं समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button