छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनीहेल्थ

समाजकार्य की शिक्षा,व्यक्तित्व विकास करेगी- सौरभ शुक्ला

जिला समन्वयक ने किया दौरा

सिवनी यशो:- आज शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय लखनादौन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित समाज कार्य स्नातकोत्तर,स्नातक की रविवारीय कक्षा का जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया,उनके द्वारा उत्कृष्ट मार्गदर्शन देते हुए छात्रों को कैरियर गाइडलाइन के बारे में काउंसलिंग के महत्व को बताया,साथ ही अनेक सफल व्यक्तियों के कामयाबी के सफर का उदाहरण देकर छात्रों को उत्साहित किया उन्होंने अपने उद्गार में समाजकार्य की शिक्षा का महत्च बताते हुए कहा कि यह शिक्षा न सिर्फ आपके जीवन व्यक्तित्व का विकास करेगी बल्कि आपको समाजिक व आर्थिक रूप से सम्पन्न भी करेगी उन्होंने कहा कि आज का जमाना इंटरनेट का है हमें इसका सदउपयोग करके अपना जीवन को सफल बनाने सदा प्रयासरत रहा चाहिए।इस दौरान नवांकुर संस्था देवऋषि नारद प्रचार प्रसार समिति अध्यक्ष श्री मुकेश यादव,समस्त परामर्शदातागण ,विकासखंड समन्वयक श्रीमति रीतावर्मा श्रीवास्तव एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button