WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीहेल्थ

एसडीएम ने  सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर दिए साफ-सफाई के निर्देश 

    बरघाट यशो: – बरघाट एसडीएम संदीप श्रीवास्तव (Barghat SDM Sandeep Srivastava) ने तहसीलदार डॉक्टर संजय बरैया (Tehsildar Dr. Sanjay Baraiya) के साथ बरघाट सिविल अस्पताल (civil hospital) का आकस्मिक निरीक्षण (random inspection) किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित दिखाई दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ- सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने औषधि भण्डार कक्ष में पहुंच कर रिकार्डों को देखा और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने भ्रमण करके ओपीडी कक्ष, पर्ची काउंटर पर मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए रजिस्टर चेक किया और वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों से बात कर मरीजों के हाल चाल को जाना व बीएमओ को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। 
एसडीएम ने  सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर दिए साफ-सफाई के निर्देश  - Seoni News
इसके बाद अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। औषधि स्टोर में जाकर एसडीएम ने रजिस्टर से दवाईयों को मिलान किया तो वह ठीक पाया गया।
एसडीएम संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई। व्यवस्था में और ज्यादा सुधार लाने के लिए आदेश दिए गए है।
इस दौरान बरघाट नगर परिषद के सीएमओ वेदप्रकाश पुरी गोस्वामी (CMO Vedprakash Puri Goswami) व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्रीमती उषा श्रीपांडे  (Block Medical Officer Smt. Usha Shripande)  भी मौजूद थे। 
वहीं एसडीएम ने बरघाट नगर परिषद के नालों की सफाई के दौरान नालो के पास एकत्र कचरे को उठाने के लिए नगर परिषद को निर्देशित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!