प्राइड ऑफ टीकमगढ़ अवार्ड से सम्मानित हुई मातृ शक्ति संगठन की सीमा चौहान
Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- ऐसी विभूतियां जो टीकमगढ़ की धरा से जुड़ी हैं एवं उन्होंने टीकमगढ़ को एक नई पहचान दिलाई है। ज्ञात हो कि मातृ शक्ति संगठन की संस्थापिका/अध्यक्ष सीमा चौहान भी टीकमगढ़ की ही रहने वाली हैं। इसी तारतम्य में प्राइड ऑफ टीकमगढ़ सम्मान समारोह आयोजन के अंतर्गत जिले की 13 विभूतियों को कलेक्टर टीकमगढ़ श्री अवधेश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। मातृ शक्ति संगठन की संस्थापिका/अध्यक्ष सीमा चौहान को भी प्राइड ऑफ टीकमगढ़ सम्मान से नवाजा गया।
कलेक्टर अवधेश शर्मा ने कहा कि आपके द्वारा किये जा रहे राष्ट्र हितैसी कार्यों ने टीकमगढ़ को ही नई पहचान नहीं दी बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए वो नींव का पत्थर साबित होंगे। पैकेज के पीछे भागती युवा पीढ़ी देश के प्रति भी अपने दायित्वों को याद रखे ये बेहद जरूरी है।
कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेश शर्मा ने कहा कि संगठन को कभी भी उनसे किसी मदद की आवश्यकता हो तो वो सदैव तत्पर रहेंगे। सीमा चौहान का कहना है यूँ तो संगठन को कई राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं किंतु अपनी जन्मभूमि पर सम्मान मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।





