छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, रैली, धरना पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Chhindwara-11 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:-  वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन छिंदवाड़ा (Senior Citizen Pensioner Association Chhindwara) के अध्यक्ष मीर जाहिद अली ने बताया कि आज दिनांक 11.11.2024 को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पेंशनरों  (pensioners) की लंबित मांगो (pending demand) को लेकर बैठक, रैली, धरना एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री (Chief Minister) महोदय के नाम का ज्ञापन सौंपा (submitted memorandum) गया, इसमें म.प्र. विद्युत मंडल पेंशनर समाज छिंदवाड़ा एवं अभियंता संघ छिंदवाड़ा के संयुक्त रूप से निम्न मॉगो को स्वीकृत करने का ज्ञापन सौंपा गया । मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh – Chhattisgarh) राज्य पुर्नगठन अधिनियम की धारा 49/6 (Section 49/6 of the State Reorganization Act) को विलोपित (annihilated) करने, केन्द्र सरकार (central government) द्वारा अपने पेंशनरों को जिस दिनांक से मॅहगाई राहत (inflation relief) स्वीकृत की जाती है उसी दिनांक से म.प्र. के पेंशनरों को भी मॅहगाई राहत दी जावे, म.प्र. सरकार ने 4 प्रतिशत मॅहगाई भत्ता माह अक्टूबर से देने का आदेश पारित किया है जबकि केन्द्र सरकार एवं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को जनवरी 2024 से मॅहगाई राहत स्वीकृत की गई है इसके अनुरूप पेंशनरों को भी 10 माह का एरियर्स भुगतान (arrears payment) किया जावे ।
 इसी प्रकार 6 वें वेतनमान (6th pay scale) का लंबित 32 माह का एरियर्स एवं 7 वें वेतनमान का 27 माह का एरियर्स शीघ्र भुगतान करने, केन्द्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को 53 प्रतिशत मॅहगाई राहत दी जा रही है । अत: म.प्र. के पेंशनरों को भी 53 प्रतिशत मॅहगाई राहत स्वीकृत की जावे । पेश्ंानरों को 62 वर्ष पूर्ण करने पर स्वास्थ्य आयुष्मान योजना (health ayushman scheme) का लाभ दिया जाये । पेंशन एवं ब्याज की  राशि  आयकर मुक्त (income tax free) रखी जावे, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में छूट का प्रावधान पुन: लागू किया जावे । 
उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय (Supreme Court and High Court) द्वारा 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त (retired) होने वाले पेंशनरों को एक वैकल्पिक वेतन वृद्धि का लाभ सेवानिवृत्त दिनांक से एरियर के भुगतान सहित करने के आदेशों का पालन किया जावे । शासन से अनुरोध किया गया है कि यदि हमारी मॉगो को नहीं माना गया तो माह दिसंबर में उग्र आंदोलन किया जायेगा । इस अवसर पर के.पी. सेंगर, बी.एन. विश्वकर्मा, बी.एल. सदाफल, जागेश्वर ढोमने, शिवनंदन खुदरेजिया, गोधन पवार, रविन्द्र सिंह कुशवाह, अभियंता संघ के अध्यक्ष श्री डेहरिया, श्री भगत, एस.जी. माकड़े सहित भारी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!