क्राइमसिवनी

सिवनी जिले के गनेरी गाँव में 65 वर्षीय महिला और उसके बेटे की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

दोपहर तक दरवाज़ा न खुलने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Seoni 27 September 2025  

सिवनी यशो:-  शनिवार को जिले के धनोरा थाना क्षेत्र आने वाले गनेरी गाँव में डबल मर्डर दर्दनाक घटना सामने आई । गांव की 65 वर्षीय महिला और उसका 29 वर्षीय बेटा अपने घर पर मृत पाए गए। मृतकों की पहचान प्रयागों बाई सरवैया और उनके पुत्र निरंजन सरवैया के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, जब आज दोपहर तक उनके घर का दरवाज़ा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने शंका होने पर इसकी जानकारी धनोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाज़ा खोलने पर दोनों को मृत अवस्था में पाया गया।

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

इस विषय पर धनोरा थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई,

लेकिन फोन रिसीव न होने से विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी।

गांव में हुई इस डबल मर्डर की घटना से क्षेत्र में दहशत और

सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!