सिवनी
सिवनी में अभिजीत अग्रवाल ‘पिंटू’ का निधन, 4 सितंबर सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
अभिजीत अग्रवाल ‘पिंटू’ का आकस्मिक निधन
Seoni, 03 September 2026
सिवनी यशो:-नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं जगदम्बा ऑटो पार्ट्स के संचालक शंकरलाल अग्रवाल के पुत्र अभिजीत अग्रवाल ‘पिंटू’ (47) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अग्रवाल समाज सहित नगर में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 4 सितंबर को सुबह 10 बजे जबलपुर रोड स्थित सरोज नगर, पुलिया के बाजू में स्थित निज निवास से निकलेगी। अंतिम यात्रा कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारियों ने अभिजीत अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।



