WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी-बालाघाट मार्ग किया जायेगा फोरलेन, कुरई महाविद्यालय का होगा भवन निर्माण

प्रदेश में सभी कल्याणकारी योजना, नित्य जारी रहेंगी पात्र हितग्राहियों को मिलता रहेगा लाभ-मुख्यमंत्री डॉ यादव

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सडक मार्ग से सिवनीसे बालाघाट के लिए प्रस्थान करने पर ग्राम छिडिय़ा पलारी, बम्होड़ी, पिंडरईखुर्द, बोरीकला, धारना एवं बरघाट में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में आमनागरिकों ने सडकों के दोनों ओर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ यादव के काफिले पर पुष्प वर्षा की।

लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों के खाते में पहुंची 11 हजार करोड रूपये से अधिक की राशि

बरघाट में आयोजित हुए मंचीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परिवार में माता पिता के बाद बहनों का स्थान होता है। बहनें दो घरों के कुटुम्ब को संवारती हैं, बहनें ही सभी सदस्यों के लिए समान स्नेह तथा प्रेम लुटाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए लगातार कई निर्णय लिए जा रहे हैं। लोकसभा, विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटों का आरक्षण महिलाओं के लिए करने का प्रावधान सरकार द्वारा किया गया है। जिससे निश्चित महिलाओं का नेतृत्व सरकार में बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से लगभग 11 हजार करोड रूपये से अधिक की राशि बहनों के खाते में अब तक अंतरित की है तथा लगातार आगे भी यह राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लिए संचालित की जा रही कल्याणकारी सभी योजनाऐं लगातार जारी रहेगी सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सिवनी-बालाघाट मार्ग को फोरलेन बनाने, कुरई महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण एवं बरघाट मॉडल रोड निर्माण की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिवनी-बालाघाट सड़क मार्ग के गड्डों एवं सोल्डर की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों दिए गए हैं। उन्होंने सिवनी-बालाघाट मार्ग को परीक्षण उपरांत फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कुरई महाविद्यालय का नवीन भवन बनाने एवं नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि संकल्प पत्र की घोषणा अनुसार धान खरीदी की बोनस राशि को धीरे-धीरे बढाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गौ-संरक्षण की दिशा में नवीन गौशालाओं के निर्माण तथा घर-घर में गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए दूध उत्पादको को बोनस राशि दी जाएगी। उन्होंने उपस्थित युवाओं से भी स्वरोजगार में सहभागिता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग धंधों को बढावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निवेशकों को प्रदेश में विभिन्न उद्योग धंधों के क्षेत्रों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न सुविधाऐं दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर स्वरोजगार को अपनाने की अपील की । कार्यक्रम में बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व विधायक राकेश पाल,नगर परिषद बरघाट की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला आलोक दुबे सहित अन्य क्षेत्री जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!