चैत्र नवरात्रि पर वाहन रैली की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
चैत्र नवरात्रि वाहन रैली को भव्य बनाने पर चर्चा हुई।
Seoni 10 March 2026
सिवनी यशो:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष निकलने वाली वाहन रैली (Seoni Chaitra Navratri Vehicle Rally) की तैयारियों को लेकर हिंदू युवा उत्सव समिति द्वारा राम मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक रात्रि 8:30 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, युवा और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Seoni Chaitra Navratri Vehicle Rally को भव्य बनाने पर चर्चा
बैठक में आगामी वाहन रैली को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रैली के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, सजावट, ध्वज और अन्य तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।

Seoni Chaitra Navratri Vehicle Rally के लिए लिया संकल्प
उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर चैत्र नवरात्रि की इस वाहन रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
स्थान: मिशन स्कूल ग्राउंड, सिवनी
दिनांक: 19 मार्च 2026
समय: सुबह 10:00 बजे
आयोजन: हिंदू युवा उत्सव समिति, सिवनी



