ग्राम छींदा में आस्था का केंद्र: शिव की पिंडी वाला प्रसिद्ध शिव मंदिर
श्रद्धालुओं की गहरी आस्था, दर्शन से दूर होते हैं कष्ट
Seoni March 10, 2026
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर केवलारी के समीप ग्राम छींदा में स्थित Seoni Chhinda Shiv Pindi Temple श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह शिव मंदिर केवलारी से छींदा (पिंडरई) मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के पास स्थित है।
ग्राम छींदा से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर पिंडरई (नैनपुर) के पास मंडला जिले की सीमा प्रारंभ हो जाती है।
(Seoni Chhinda Shiv Pindi Temple) पुलिस चौकी निर्माण के बाद हुई मंदिर की स्थापना
जानकारी के अनुसार इस शिव मंदिर की स्थापना पुलिस चौकी छींदा के भवन निर्माण के बाद तत्कालीन चौकी प्रभारी श्री डेहरिया, पुलिस स्टाफ और ग्राम के धार्मिक जनों के सहयोग से की गई थी।
मंदिर का कराया गया सौंदर्यीकरण
हाल ही में पुलिस चौकी छींदा के प्रभारी प्रमोद भारद्वाज ने जनसहयोग से मंदिर का अंदर और बाहर से रंग-रोगन कराकर इसका सौंदर्यीकरण कराया है।
विशेष अवसरों पर यहां पुलिस और ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार Seoni Chhinda Shiv Pindi Temple में विराजित शिव की पिंडी के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं, इसलिए यह मंदिर क्षेत्र में विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है।
प्रस्तुति: प्रदीप पंकज राय



