छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी – छिंदवाड़ा – सावनेर फोर लाईन सड़क बनना चाहिये

क्रांतिकारी सड़क मंत्री को आदेश देने की आवश्यकता

गोविन्द चौरसियाChhindwara 16 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- दुर्घटनाओं में मौत की कमी करना है तो छिंदवाड़ा सिवनी एवं छिंदवाड़ा सावनेर को फोर लेन सड़क में बदलना होगा, केन्द्रीय क्रान्तिकारी मंत्री नितिन गडकरी के लिए सिर्फ आदेश करना है सरकार के पास रूपयों की कमी नही है।

आंकड़ो के अनुसार 2024 में 550 दुर्घटनायें हुई जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की जानें गई, जनवरी 25 से 31 मई2025 तक 556 दुर्घटनायें हुई जिसमें 718 घायल हुये और 218 जानें गई।

छिंदवाड़ा से सिवनी एवं छिंदवाड़ा से सावनेर तक टूृ लेन सड़क है, जिसे 4 लेन सड़क किया जा सकता है, फोरलेन सड़क होने से हादसे कम होगे और लोगों की जाने कम जायेगी। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सड़कों के निर्माण में क्रान्तिकारी मंत्री है, इन्हें सिर्फ आदेश ही देना है साल-6 माह में सड़क चौड़ी हो जावेगी, नितिन गडकरी नागपुर के हो और छिंदवाड़ा के बारे में जानते है, छिंदवाड़ा जिले की परिस्थितियां उनसे छिपी नहीं है।

पूर्व में कमलनाथ सड़क परिवहन मंत्री थे तो उन्होने जिले में बाईपास सड़को का निर्माण करवाया था।
जिले में पहली बार भाजपा के सांसद को जनता ने चुना है अब यदि सड़क फोर लेन बनेगी तो इसका श्रेय कमलनाथ को नहीं भाजपा को मिलेगा।

छिंदवाड़ा के विकास पर इसीलिए रोक लगी है कि कही उसका श्रेय कमलनाथ को न मिले किन्तु अब परिस्थितियां बदल चुकी है केन्द्र एवं राज्य सरकारों को चाहिये कि जिले के सभी विकास कार्यो को तेजी से आगे बढाने की आवश्यकता है।

क्यो होती है दूर्घटनायें

सड़को के किनारे एक पट्टी होती है जिसमें दुपहिया वाहन चलते है, किन्तु बहुत से दुपहिया वाहन चालक सड़को के बीच चलते है और पीछे से तेज रफत्तार वाहन अपनी स्पीड कन्ट्रोल नही कर पाते और ठोस मारकर आगे बढ़ जाते है जिससे दोनों ही दुर्घटना ग्रस्त होते है।

सड़क परिवहन विभाग नियमों में परिवर्तन करे एवं सड़क किनारे पट्टे थोड़े चौड़े कर जिससे दुपहिया वाहन उसके अन्दर ही चले जिससे दुर्घटनायें नही होगी और जाने बचेगी। मंत्रालय इस पर विचार कर दुपहिया वाहनों के लिए मार्ग थोड़ा चौड़ा करें जो फोर लेन में सम्भव होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!