विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन संपन्न
अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ भागीदारी का आह्वान
छिंदवाड़ा विभाग खेल प्रतियोगिता – 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल
Seoni 11 April 2026
सिवनी यशो: -विद्या भारती सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा विभाग की एकल एवं सामूहिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज, सिवनी के अंबेडकर सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर पूरा सभागार उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा।

मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथि
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती जिला सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल ने की।
इसके अतिरिक्त मंच पर
- विवेकानंद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपक साहू
- छिंदवाड़ा विभाग समन्वयक मनोज पुरी गोस्वामी
- विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव
- वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी संजय बघेल
उपस्थित रहे।
स्वागत एवं कार्यक्रम संचालन
मंचासीन अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ व्याख्याता प्रकाश गुप्ता, कृष्ण मुरारी दुबे एवं खेल प्रभारी अर्जुन सिंह बघेल द्वारा किया गया।
अतिथि परिचय पाली प्रभारी जितेंद्र सोनी ने कराया।
विद्यालय की दीदी मनीषा तिवारी द्वारा प्रेरक गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

प्रेरक उद्बोधन
मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी।
जिला सचिव श्री विनीत अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि जीवन में ईमानदारी, टीम भावना और आगे बढ़ने की सीख देते हैं।
प्रतियोगिता का स्वरूप
छिंदवाड़ा विभाग समन्वयक श्री मनोज पुरी गोस्वामी ने प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
यह दो दिवसीय विभाग स्तरीय आयोजन है, जिसमें
- छिंदवाड़ा
- सिवनी
- पांढुर्णा
जिलों के भैया-बहन भाग ले रहे हैं।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में निम्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है—
- कबड्डी
- खो-खो
- ऊंची कूद
- लंबी कूद
- गोला फेंक
- भाला फेंक
- दौड़ प्रतियोगिताएं
200 से अधिक प्रतिभागी
इस भव्य प्रतियोगिता में लगभग 200 भैया-बहन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास कर रहा है।





